पत्नी ने हथौड़े से कुचलकर पति को मारा, शव के साथ 22 दिन के बेटे को भी मरने के लिए छोड़ा, खुद भी ट्रेन से कट गई

2 Min Read
पत्नी ने हथौड़े से कुचलकर पति को मारा, शव के साथ 22 दिन के बेटे को भी मरने के लिए छोड़ा, खुद भी ट्रेन से कट गई

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक महिला ने पारिवारिक विवाद में पूरे परिवार को तबाह कर दिया। वह 22 दिन पहले ही मां बनी थी, लेकिन दुधमुहें बेटे को मरने के लिए पति के शव के साथ छोड़ दिया और आत्महत्या कर ली। दिल दहला देने वाली घटना रौनाही थाना क्षेत्र के करेरू गांव में सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने पहले अपने पति की हथौड़े से हत्या कर दी। इसके बाद 22 दिन के दुधमुंहे बच्चे और पति के शव को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद महिला अयोध्या-लखनऊ रेलखंड पर देवराकोट के पास पहुंची और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इधर, कमरे में बंद नवजात शिशु की भी दम घुटने से मौत हो गई।

गेहूं काटने गए थे माता-पिता घटना के बारे में जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी मौके पर पहुंचे। लिंक अफसर आशीष निगम और रौनाही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक के माता-पिता खेत में गेहूं काटने गए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पिछले साल भी हुई थी ऐसी घटना अयोध्या में पिछले साल मार्च में ऐसी ही घटना हुई थी। एक पति ने सुहागरात के अगले दिन अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया था। जांच में सामने आया कि वह पत्नी के पुराने रिलेशनशिप के बारे में जानना चाहता था। उसने खुद के फोन में एक मैसेज किया था। इसी से विवाद हुआ और उसने पहले पत्नी की हत्या की फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया। वह शादी के लिए बहुत उत्साहित था। उसने खुद शादी से पहले पूरे घर में टाइल लगाई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version