‘…तो 1947 वाले हालात हो जाएंगे’, वक्फ बिल पर ये क्या बोल गए मौलाना कासमी; मुकदमा दर्ज

2 Min Read

अलीगढ़। संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पास होने पर विवादित बयान देने में मौलाना मुफ़्ती अकबर कासमी फंस गए हैं। देहली गेट थाना में उनके व एक अज्ञात के खिलाफ भड़काने व अफवाह फैलाने के मामले में मुकदमा पंजिकृत कर लिया गया है। उनके खिलाफ भाजपा नेता ने तहरीर दी थी।

देहली गेट नगला मसानी निवासी संजू बजाज भाजपा में महानगर मंत्री हैं। तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को घर से कहीं जा रहे थे, उस वक्त इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो प्रसारित हो रहा था, जिसमें हाल ही में संसद में पास हुआ वक्फ संशोधन बिल का जिक्र था।

‘देश में 1947 वाले हालात हो जाएंगे’

आरोपित अपने एक साथी के साथ बयान दे रहा था कि यह बिल पास हुआ तो देश में 1947 वाले हालात हो जाएंगे। इसका यह बयान देश में एक और टुकड़ा करने संबंधित है।

उन्होंने और भी बहुत कुछ ऐसा कहा जो क्षेत्र व देश की शांति भंग कर सकता है। भड़काने और अफवाह फैलाने वाले इस आरोपित के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने मुकद्दमा पंजिकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संसद ने लगाई मुहर

गौरतलब है कि वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर संसद ने अपनी मुहर लगा दी है। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को 12 घंटे से अधिक चली मैराथन बहस के बाद इसे पारित कर दिया गया। विधेयक के समर्थन में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े।

दोनों सदनों से पारित होने के बाद इसे तुरंत ही राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलते ही यह विधेयक कानून का रूप ले लेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version