स्वास्थ्य
शरीफा खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे
शरीफा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है

शरीफा कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, प्रोटीन और कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करता है। आइए जानते हैं, शरीफा खाने के क्या फायदे हैं। दिल को रखता है स्वस्थ शरीफे में भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। ये हार्ट से जुड़ी बीमारियों से राहत दिलाने में लाभकारी साबित हो सकता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आंखो की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शरीफा शामिल कर सकते हैं। अस्थमा शरीफे में विटामिन बी-6 पर्याप्त मात्रा में होता है, जो अस्थमा की रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप डाइट में शरीफा का सेवन करते हैं, तो अस्थमा के अटैक से बच सकते हैं