मांसपेशियों के लिए मालिश की तरह असरदार है ये व्यायाम
शरीर और मन दोनों को फुर्तीला और स्वस्थ बनाने के लिए नियमित एक्सरसाइज बहुत जरूरी है

कुछ व्यायाम ऐसे भी होते हैं जो एक साथ पूरे शरीर को लाभ दे सकते हैं। जैसे कि दौड़, ब्रिस्क वॉक, योगा आदि बस इसके लिए इन्हें सही तरीके से अपनाने की जरूरत होती है। जायरोटॉनिक एक ऐसी एक्सरसाइज है जो एकसाथ कई एक्सरसाइज के फायदे आपको दे सकती है। जरूरत बस इसको सही तरीके से सीखने और लागू करने की होती है
शरीर और मन दोनों की एक्सरसाइज जायरोटॉनिक व्यायाम की एक ऐसी विधा है जो मुख्यतः विशेष मशीन या साधनों के साथ की जाती है। इसमें पूरे शरीर को एक निश्चित लय में गतिशील रखते हुए घुमाया जाता है और शरीर के हर जोड़ पर फोकस किया जाता है। भले ही यह तकनीक बाकी एक्सरसाइज जितनी प्रचारित न हो पाई हो लेकिन इसके फायदे किसी भी एक्सरसाइज से कम नहीं हैं
शरीर की भीतरी मालिश जैसा फायदा जायरोटॉनिक में जिस प्रकार की गतिविधियां या एक्सरसाइज सम्मिलित की जाती हैं उनसे पूरा शरीर इस तरह से संचालित होता है कि हर एक जोड़ और शरीर की हर एक मांसपेशी को फैलने और रिलेक्स होने का मौका मिलता है