‘ये गुंडागर्दी है’, प्रिंस नरूला ने रजत दलाल संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई लड़ाई की असली वजह

3 Min Read
‘ये गुंडागर्दी है’, प्रिंस नरूला ने रजत दलाल संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई लड़ाई की असली वजह

‘द 50’ हाउस में रजत दलाल और प्रिंस नरूला के बीच काफी अनबन हो गई थी। हालांकि, शो खत्म होने के बाद भी इन दोनों प्रतियोगियों की लड़ाई सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कई बार शो से बाहर आने के बाद दावा करते हैं कि उनकी झड़पें केवल कैमरों के लिए होती है और ऑफ-स्क्रीन वे दोस्तों की तरह रहते हैं। इसी बीच, अब प्रिंस ने खुलासा किया कि वह रजत से क्यों भिड़ गए थे। साथ ही उन पर गुंडागर्दी का आरोप भी गया।

रजत दलाल से क्यों नाराज हैं प्रिंस

प्रिंस ने बताया कि उन्हें रजत के व्यवहार के कारण उनसे परेशानी थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने रजत से खेल में निष्पक्षता से खेलने के लिए कहा था,लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। रजत के बारे में बात करते हुए, प्रिंस ने न्यूज 18 को बताया, ‘मेरा झगड़ा सिर्फ इसी बात का था कि जब तुम इंडस्ट्री में आए हो तो अच्छे से कम करो…  इंडस्ट्री बहुत साफ सुथरी है तो तुम ये सब छोड़ कर आओ।’ इस बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘वरना हम भी ये सब भूले नहीं हैं, हम भी ये करना जानते हैं। मेरा जवाब सबको इसके लिए तीखा लगता है क्योंकि लोगों ने मुझे पहले असल जिंदगी में भड़कते नहीं देखा।’

प्रिंस नरूला ने रजत दलाल को दी थी चेतावनी

प्रिंस ने आगे कहा कि एक समझदार इंसान होने के नाते वह आमतौर पर एक कदम पीछे हटकर सोच-समझकर जवाब देते हैं, लेकिन अब वह हर वक्त पलटवार करने तो तैयार हैं। उन्होंने दिव्या अग्रवाल और अदनान शेख को ‘शोहरत का भूखा’ भी बताया। दिव्या के साथ शो के बाद हुए विवाद के बारे में बात करते हुए प्रिंस ने कहा, ‘मुझे इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं आगे बढ़ चुका हूं।’ उन्होंने यह भी कहा कि विवाद अक्सर उनका पीछा करते हैं क्योंकि वह गर्म मिजाज के इंसान हैं और प्रिंस ने यह भी बताया कि उन्होंने रजत को कई बार चेतावनी दी है, लेकिन वह हर बार विवाद खड़ा कर देते हैं।

प्रिंस नरूला और रजत दलाल का विवाद

शो के दौरान रजत ने प्रिंस पर गंदा खेल खेलने का आरोप लगाया था। इस पर जवाब देते हुए प्रिंस ने कहा, ‘सच में सीखने में लगभग छह से सात साल लगते हैं और उसके बाद वे भी उस मुकाम तक पहुंच जाएंगे जहां लोग उनके बारे में बात करेंगे।’ इसके बाद शो में कई बार दोनों के बीच बहस भी हुई है। प्रिंस नरूला और रजत दलाल की लड़ाई शो के बार भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ‘द 50’ कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हुआ था, जिसमें 50 कंटेस्टेंट शामिल थे और इस सीजन के विजेता शिव ठाकरे बने।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version