‘जिनकी लंगोटियां फटी, वो हमारी पगड़ी उछाल रहे’, नवजोत सिंह सिद्धू ने किस पर कसा तंज?

3 Min Read
‘जिनकी लंगोटियां फटी, वो हमारी पगड़ी उछाल रहे’, नवजोत सिंह सिद्धू ने किस पर कसा तंज?

चंडीगढ़ः पंजाब की राजनीतिक के चर्चित चेहरे नवजोत सिंह सिद्धू ने शायराना अंदाज में अपने विरोधियों पर निशाना साधा है। सिद्धू ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने विरोधियों को निशाने पर लिया है। सिद्धू ने कहा कि जो लोग उनकी कमियां ढूंढ़ रहे हैं, उन्हें सबसे पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। 

इंस्टाग्राम पर विरोधियों के लिए कसा तंज

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘वो एक समंदर खंगालने में लगे हुए हैं, हमारी कमियां निकालने में लगे हुए हैं, जिनकी अपनी लंगोटियां तक फटी हुई हैं, वो हमारी पगड़ी उछालने में लगे हुए हैं, ओ जाओ यार….’।

कांग्रेस के नेताओं के निशाने पर है सिद्धू परिवार

नवजोत सिंह सिद्धू का बयान ऐसे समय में आया है जब वे कांग्रेस के कुछ नेताओं के निशाने पर रहे हैं। दरअसल,कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को पार्टी को निकाल दिया है। तकनीकी रुप से सिद्धू कांग्रेस में हैं लेकिन उनके बयानों से ऐसा लगता है कि वह पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं।

नवजोत कौर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

वहीं, सिद्धू की पत्नी और कांग्रेस की पूर्व नेता नवजोत कौर ने राहुल गांधी पर एक और तीखा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह “ज़मीनी हकीकत से कटे हुए हैं” और पार्टी की पंजाब यूनिट के अंदर भ्रष्टाचार को दूर करने में नाकाम रहे हैं। नवजोत कौर ने दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को पंजाब के डेवलपमेंट के बारे में पता नहीं है और उनकी कोई कार्रवाई न करने से राज्य में कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अच्छी बातें करते हैं। वह समझदारी की बातें करते हैं। लेकिन वह जो करते हैं और जो कहते हैं, वह बहुत अलग है।

पूर्व विधायकने पब्लिक लाइफ में ईमानदारी के बारे में भी बात की और दावा किया कि वह और उनका परिवार पैसे की तंगी के बावजूद ईमानदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने ईमानदार रहकर और पैसे की तंगी से जूझकर पंजाब के लोगों, भारत के लोगों का भरोसा जीता है।  

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version