उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार दोपहर को ट्रैक्टर ट्रॉली गर्रा नदी के पुल से नीचे गिर गई। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 लोग सवार थे। कई लोगों के मरने की खबर है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि ये लोग गर्रा नदी से जल लेने आए थे।
तिलहर क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में कथा का आयोजन हो रहा है। गांव के लोग शनिवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गर्रा नदी जल लेने गए थे। जल भरने से पहले चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी के पुल पर मोड़ रहा था।