बेखौफ अपराधियों ने दिल्ली पुलिस पर किया जानलेवा अटैक, चाकू से हमले में दो पुलिसकर्मी घायल, मौके से फरार हुए आरोपी

2 Min Read
बेखौफ अपराधियों ने दिल्ली पुलिस पर किया जानलेवा अटैक, चाकू से हमले में दो पुलिसकर्मी घायल, मौके से फरार हुए आरोपी

पश्चिमी दिल्ली के शिव नगर इलाके में अपराधियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस चोरी के आरोपियों का पीछा करते एक घर तक पहुंची थी। पुलिस टीम ने जैसे ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, दोनों बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया।

मौके से फरार हुए आरोपी

हमले में एएसआई विनोद और कॉन्स्टेबल अभिषेक जख्मी हो गए। इस हमले में एएसआई विनोद के दाहिने आंख के ऊपर चोट आई है। जबकि कांस्टेबल अभिषेक पर भी हमला किया गया है। घायल होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया। 

वारदात में इस्तेमाल औजार भी बरामद

आरोपियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बबलू सिंह और धर्म सिंह के रूप में हुई है, जो खुद को नांगलोई का निवासी बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

14 सालों से फरार गैंगस्टर गिरफ्तार

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली और पंजाब में डकैती तथा लूटपाट के कई मामलों के सिलसिले में करीब 14 सालों से फरार एक गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी अर्जुन प्रसाद (44) उर्फ ​​अर्जुन पासी के रूप में हुई है। उसे जिले के जानकी नगर इलाके से पकड़ लिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version