संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 06:50 PM IST
सार
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
सपा नेता एवं पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव इनके दो पुत्र और भाई जुगेंद्र सिंह के खिलाफ 11 फरवरी 2022 को आसपुर में जमीन पर कब्जा करने के दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा नेता एवं पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव इनके दो पुत्र और भाई जुगेंद्र सिंह के खिलाफ एक और मुकदमा थाना मलावन में दर्ज किया गया है। एक वर्ष पूर्व आसपुर में जमीन कब्जा करने के दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप है।
यहां का है मामला
थाना मलावन क्षेत्र के गांव लालडुंडवारा निवासी संजू ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मौजा आसपुर में स्थित गाटा संख्या 661स, 670/1 और 130 में सहखातेदार है। इस जमीन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, इनके पुत्र प्रमोद और सुबोध यादव दो अन्य गुंडों के साथ 11 फरवरी 2022 को कब्जा करने पहुंचे। यह जमीन इनके स्कूल के बराबर में है।
ये भी पढ़ें – NHAI ने पुलिस चौकी को किया सील: अवैध रूप से बनाई जा रही थी, अधिकारी बोले- पत्राचार करके करेंगे बात
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.