UP: एक वायरल वीडियो ने आपूर्ति विभाग के छुड़ाए पसीने, जांच में सामने आया ऐसा सच; तब ली राहत की सांस

1 Min Read
UP: एक वायरल वीडियो ने आपूर्ति विभाग के छुड़ाए पसीने, जांच में सामने आया ऐसा सच; तब ली राहत की सांस

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा में अवैध चावल लोडिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सूचना पर जांच करने मौके पहुंचे अधिकारियों ने गोदाम होने से इनकार कर दिया। बताया कि वह वीडियो वर्षों पुराना है। पहले भी वायरल हो चुका है।

आपूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि किसी युवक ने अवैध चावल की गलत सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे तो वहां पर रिहायशी इलाका था, जहां से तीन गोदाम मिले थे। स्थानीय लोगों से भी जानकारी की। उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

उन्होंने बताया कि मौके पर कोई चावल का गोदाम नहीं मिला। आसपास के गोदाम पर ताले लगे हुए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version