UP: मरा चूहा पॉलीथिन में किया पैक, फिर थाने लेकर पहुंची महिला, ये शिकायत सुन पुलिस भी हैरान; लोग बोले-रैट वॉर

2 Min Read
UP: मरा चूहा पॉलीथिन में किया पैक, फिर थाने लेकर पहुंची महिला, ये शिकायत सुन पुलिस भी हैरान; लोग बोले-रैट वॉर

नोएडा में एक्सप्रेसवे थाना इलाके की एक सोसाइटी में पड़ोसियों के विवाद का अजीब मामला सामने आया। सेक्टर-134 स्थित कॉसमॉस सोसाइटी की एक महिला मरा हुआ चूहा लेकर थाने पहुंच गई और पड़ोसी पर उसे घर के बाहर फेंकने का आरोप लगाया। 

महिला की शिकायत सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। सोसायटी निवासी महिला तमन्ना ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी पिछले कई दिनों से उसे परेशान करने के लिए फ्लैट के बाहर मरे हुए चूहे फेंक रहा है। 

पहले उसने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन बार-बार ऐसा होने पर वह नाराज हो गई। शनिवार को महिला मरे हुए चूहे को पॉलीथिन में पैक कर थाने पहुंची और पलिस के सामने रख दिया।

दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा
महिला ने खुद को एनिमल लवर बताते हुए कहा कि जानवरों को मारकर इस तरह फेंकना अमानवीय है। पुलिस ने उसे समझाया कि कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत देना जरूरी होगा। करीब एक घंटे तक बातचीत के बाद महिला वापस सोसाइटी लौट गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी के व्हाट्सऐप ग्रुप में चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे ‘रैट वॉर’ तक नाम दे दिया। निवासियों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अमित खारी, थाना प्रभारी

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version