UP: प्रेम जाल में फंसाकर युवती का कत्ल… नहर में मिली थी लाश, मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को मारी गोली

1 Min Read
UP: प्रेम जाल में फंसाकर युवती का कत्ल… नहर में मिली थी लाश, मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को मारी गोली

बुलंदशहर के चोला थाना इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। प्रेम जाल में फंसाकर युवती को मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका का गत एक दिसंबर को कोतवाली देहात क्षेत्र के वलीपुर नहर में शव  मिला था। 

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पीरवाली गली मामन चौकी के पास बुलंदशहर निवासी सलीम व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस जब मृतका का शव लेकर उसके घर पहुंची तो परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। 

पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। वहीं आरोपी सलीम मुठभेड़ में पैर में  गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश  दे रही है।

मृतका की गुमशुदगी परिजनों ने 28 नवंबर को दर्ज कराई थी। एक दिसंबर को वलीपुरा नहर में एक युवती का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त के लिए पुलिस ने जनपद,  आसपास के थानों में सूचना दी थी। दो दिसंबर को परिजनों ने हुलिए के आधार पर मृतका की शिनाख्त की थी। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version