UP: आशा भोसले के गाए गाने से झुमके संग झूमा कारोबार, सालाना 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया टर्नओवर

2 Min Read
UP: आशा भोसले के गाए गाने से झुमके संग झूमा कारोबार, सालाना 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया टर्नओवर

झुमका बरेली के बाजार में गिरा या नहीं… ये अलग बात है, लेकिन महान गायिका आशा भोसले के गाए गीत झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में… से शहर के कारोबार को पंख लगे। यहां सोने और आर्टिफिशियल ज्वैलरी में सर्वाधिक बिक्री झुमके की है। अनुमानित सालाना 30 करोड़ रुपये का टर्नओवर होता है। बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल के मुताबिक, गीत का ही असर है कि अब दूसरे जिलों, राज्यों व देशों से आने वाले पर्यटक, विद्यार्थी, जायरीन, कलाकार और अभिनेता भी आर्थिक क्षमता के अनुसार झुमका जरूर खरीदते हैं। सोने के झुमकों का अनुमानित सालाना कारोबार करीब 25 करोड़ का है। 

आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी नदीम शम्सी प्रिंस के अनुसार प्रतिवर्ष करीब पांच करोड़ के इमिटेशन झुमके का कारोबार हो रहा है। यह सिर्फ गीत की वजह से मुमकिन हुआ। प्रिंस के मुताबिक, जो भी लोग बाहर से आते हैं, वे बिना झुमका  लिए नहीं लौटते। वह एक बार में ही 12 या 24 झुमकों का सेट लेते हैं, ताकि घर जाकर परिजनों समेत करीबियों को भी बरेली का झुमका उपहार स्वरूप दे सकें।  

हल्के, भारी कई डिजाइन के बिकते हैं झुमके 

बरेली के बाजार में पारंपरिक से लेकर आधुनिक शैली के सोने, डायमंड, कुंदन, पोलकी समेत हैंडमेड गोल्ड के साथ फैंसी और हल्के वजन के झुमके भी बिकते हैं। खन्नू मोहल्ला, बमनपुरी, बिहारीपुर जैसे पुराने मोहल्लों में पारंपरिक डिजाइनर झुमके हाथ से बनाए जाते हैं। इमिटेशन झुमके में मौना, कानचेन झुमका खूब बिकता है। ये 20 से लेकर चार सौ रुपये तक में मिलते हैं। सोने के झुमके वजन, कैरट के अनुसार मिलते हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version