यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा आज, 4.5 लाख छात्र दे रहे टेस्ट, दो शिफ्ट में है पेपर, परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन जारी

2 Min Read
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा आज, 4.5 लाख छात्र दे रहे टेस्ट, दो शिफ्ट में है पेपर, परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन जारी

UP B.Ed Entrance Exam 2026: उत्तर प्रदेश में आज बीएड की प्रवेश परीक्षा हो रही है। सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में बीएड दाखिले के लिए ये टेस्ट हो रहा है। यूपी में हो रही बीएड की प्रवेश परीक्षा में करीब साढ़े चार लाख छात्र बैठें हैं। ये परीक्षा दो शिफ्ट में हो रही है। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 के बीच की है। 

एग्जाम सेंटर्स में कड़ी सुरक्षा दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे के बीच की है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर एग्जाम सेंटर्स में कड़ी सुरक्षा की गई है। एग्जाम सेंटर में स्मार्ट फोन, घड़ी ले जाना मना है। मेटेल की पानी की बोतल भी अंदर नहीं ले जाने दे रहे हैं।

जारी की गई गाइडलाइन

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर गाइडलाइन भी जारी की गई है। परीक्षार्थियों को ध्यानपूर्वक नीचे दी गई इन सभी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।

यूपी बीएड जेईई 2026 का एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर चलें। रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30-45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा कक्ष के अंदर केवल अनुमत वस्तुएं ही ले जाएं। प्रश्न पुस्तिका में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। परीक्षा के दौरान निरीक्षकों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाना है। परीक्षार्थियों को OMR शीट पर केवल सही गोले को काले बॉलपॉइंट पेन से काला करके उत्तर अंकित करना होगा। एग्जाम सेंटर के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, लिखित नोट्स और सादा कागज ले जाने की अनुमति नहीं है। साथ ही परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए परीक्षा के दिन के सभी नियमों का सावधानीपूर्वक पालन करें। एग्जाम सेंटर के बाहर लगी लंबी-लंबी लाइनें सुबह से परीक्षार्थियों की एग्जाम सेंटर के बाहर लंबी-लंबी लाइन देखी गई हैं। एग्जाम सेंटर के बाहर भारी मात्रा में पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version