UP: डब्यूपीएल से पहले दीप्ति शर्मा ने परिजनों के साथ बिताया समय, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

2 Min Read
UP: डब्यूपीएल से पहले दीप्ति शर्मा ने परिजनों के साथ बिताया समय, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा वूमेन प्रीमियर लीग ( डब्लूपीएल ) शुरू होने से पहले बृहस्पतिवार शाम आगरा स्थित अवधपुरी रोड पर अपने घर पहुंचीं। पिता श्रीभगवान शर्मा, माता सुशीला शर्मा, भाई सुमित शर्मा और अन्य परिजन के साथ समय बिताया। मां के हाथ का खाना, पिता का स्नेहिल आशीर्वाद और भाई-बहनों के साथ हंसी-मजाक, इन पलों ने दीप्ति को मानसिक रूप से नई ऊर्जा दी। डब्लूपीएल मुकाबलों पर चर्चा के साथ बचपन की यादें भी साझा कीं।

भाई सुमित शर्मा ने बताया कि बड़े टूर्नामेंट से पहले घर आकर कुछ वक्त बिताना दीप्ति की आदत रही है। यह ठहराव उन्हें मानसिक मजबूती देता है। पिता श्रीभगवान शर्मा ने कहा कि बेटी को घर पर देखकर वही सुकून मिलता है, जो किसी बड़ी जीत के बाद मिलता है। क्रिकेटर दीप्ती शर्मा ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से कैंप कार्यालय में मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

दीप्ति ने लिया संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद

क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने शुक्रवार को वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। संत प्रेमानंद महाराज ने संयम, संकल्प और लगन को जीवन में धारण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहकर निरंतर मेहनत करने से ही शिखर तक पहुंचा जा सकता है। महाराज से उन्होंने कई आध्यात्म से जुड़ी बातों पर चर्चा की। संत प्रेमानंद महाराज ने उनसे कहा कि मेहनत करके ऊंचाईयों तक पहुंचने से आदमी श्रेष्ठ बनता है। जीवन में किसी प्रकार के प्रलोभन से बचना चाहिए। संत महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद वह 9 जनवरी से शुरू होने वाले वूमेन प्रीमियर लीग में भाग लेने के लिए मुंबई रवाना हो गईं।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version