UP: मेले से चोरी हो गई थी बाइक, पीड़ित ने खुद खोज निकाला चोर; अपनाया गजब का तरीका

1 Min Read
UP: मेले से चोरी हो गई थी बाइक, पीड़ित ने खुद खोज निकाला चोर; अपनाया गजब का तरीका

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में लगे मेले से बाइक चोरी करने के आरोपी को पीड़ित ने ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हनुमान गनर निवासी गौतम वरुण ने थाने में तहरीर दी थी।

पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल की रात करीब 2 बजे वह बाइक से जगदीशपुरा में आंबेडकर मेला देखने गए थे। बाइक सोनी मार्केट के पास खड़ी कर दी। थोड़ी देर बाद लौटने पर बाइक नहीं मिली। पीड़ित ने बाइक खोजनी शुरू की।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने ऐसे स्थानों पर बाइक तलाशना शुरू की, जहां भीड़भाड़ अधिक रहती है। पीड़ित ने बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब 9 बजे बजे सोनी मार्केट के पास ही उन्होंने एक युवक को अपनी बाइक चलाते पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version