UP Board Exam 2026: नकल पर अकल लगाना नहीं आसान, उत्तर पुस्तिकाओं पर अब यूनिक नंबर, अलग मुहर से होगी पहचान

3 Min Read
UP Board Exam 2026: नकल पर अकल लगाना नहीं आसान, उत्तर पुस्तिकाओं पर अब यूनिक नंबर, अलग मुहर से होगी पहचान

यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तरपुस्तिकाओं पर यूनिक नंबर दिए जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि इससे नकल रुकेगी। इस बार यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है। यूनिक नंबर सभी काे बंद लिफाफे में परीक्षा सामग्री के वितरण के समय उपलब्ध कराया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि बंद लिफाफे में उपलब्ध कराए गए यूनिक नंबर की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए अलग-अलग मुहरें बनवानी होंगी। इसमें हाईस्कूल और इंटर की अ और ब उत्तरपुस्तिकाओं में एक बॉक्स बनाया गया है। जहां स्पष्ट रूप से लिखा है कि यहां यूनिक नंबर की मुहर लगाएं।

सोमवार को तमाम केंद्र व्यवस्थापक इसे लेकर असमंजस में थे। वे उत्तरपुस्तिकाएं और परीक्षा सामग्री लेते समय कह रहे थे कि उन्होंने तो केंद्र व्यवस्थापक की मुहर बनवा रखी है। वितरण प्रभारी ने समझाया कि यूनिक नंबर की अलग-अलग मुहरें बनवाएं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य यूनिक नंबर की मुहर ही उत्तरपुस्तिकाओं पर लगाएं। इसके अलावा उत्तरपुस्तिका पर एक क्यूआर कोड भी दिया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 19 परीक्षा केंद्रों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 85200 उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया गया है। वहीं परीक्षा सामग्री और प्रवेश पत्र अभी 600 से ज्यादा विद्यालयों को वितरित किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम में दोबारा संशोधन
बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम में दोबारा संशोधन किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इसमें पहले हाईस्कूल और इंटर की हिंदी की परीक्षाएं सुबह की पाली में कर दी थीं। अब इसमें संशोधन करते हुए सुबह की पाली में हाईस्कूल और द्वितीय पाली में इंटर हिंदी की परीक्षा होगी।

कक्ष निरीक्षक बनेंगे 3325 परिषदीय शिक्षक
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में 3325 परिषदीय शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड को पत्र लिखकर 15 फरवरी तक शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के लिए कहा गया है। राजकीय इंटर कॉलेज में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए हैं। इसके अलावा जिले में जिला व मंडल स्तर पर सचल दलों का गठन किया जा चुका है 7000 से ज्यादा कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जानी है। जिले में 18 अतिसंवेदनशील और 45 संवेदनशील केंद्र घोषित किए जा चुके हैं। आगरा में 154 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं के 60,371 और 12वीं के 61,551 परीक्षार्थी, कुल 1,21,922 छात्र परीक्षा देंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version