UP BOARD: 3 दिन पहले से होगी कक्ष निरीक्षकों की रिपोर्टिंग, परीक्षार्थियों के जूते-मोजे पहनने पर हुआ फैसला

2 Min Read
UP BOARD: 3 दिन पहले से होगी कक्ष निरीक्षकों की रिपोर्टिंग, परीक्षार्थियों के जूते-मोजे पहनने पर हुआ फैसला

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने फरवरी में शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी डीएम, पुलिस आयुक्त, माध्यमिक शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव, सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व डीआईओएस को परीक्षा के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे व वायस रिकॉर्डर की जांच करेंगे। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों का विशेष रूप से निरीक्षण करेंगे। वहीं, स्टैटिक मजिस्ट्रेट हर दिन परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे। अपनी उपस्थिति में डबल लॉक खुलवाकर निर्धारित प्रश्नपत्रों को निकलवाकर, लॉक को सील करवाएंगे। परीक्षा केंद्र पर आवंटित परीक्षार्थियों के सापेक्ष सभी व्यवस्था व सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा करेंगे।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र पर कॉपियों व पेपर पहुंचने से तीन दिन पहले स्ट्रांग रूम स्थापित करेंगे। यहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे चालू रखे जाएंगे। सभी कक्ष निरीक्षकों को अपने केंद्र व्यवस्थापकों को रिपोर्ट करनी होगी। वहीं, परीक्षार्थियों को कॉपी के हर पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक व उत्तर पुस्तिका क्रमांक अनिवार्य रूप से लिखना होगा। कक्ष निरीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा कक्ष में कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नकल सामग्री आदि लेकर न जाएं। वहीं, ब्लैक बोर्ड पर भी पाठ्यसामग्री आदि न लिखा हो।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version