UP: उन्नाव से कानपुर तक दौड़ेगा विकास, सपा-कांग्रेस पर बोले सीएम योगी- माफिया राज चलाने वाले दे रहे उपदेश

2 Min Read
UP: उन्नाव से कानपुर तक दौड़ेगा विकास, सपा-कांग्रेस पर बोले सीएम योगी- माफिया राज चलाने वाले दे रहे उपदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भवानखेड़ा गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस तरह रामायण काल में खर-दूषण थे, वैसे ही सपा-कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में माफिया राज था। उन्होंने कहा, दंगा और माफिया ग्रस्त प्रदेश बनाने वाले लोग आज विकास पर उपदेश दे रहे हैं, जिनका दोहरा चरित्र देखकर हंसी आती है।

उन्नाव को मिली फोरलेन की कनेक्टिवटी
मुख्यमंत्री ने जिले वासियों को विकास परियोजनाओं की बधाई देते हुए कहा कि अब उन्नाव की कनेक्टिविटी फोरलेन की हो गई है। उन्होंने कहा कि अब उन्नाव से दिल्ली और प्रयागराज के लिए सबको बायपास करके आसानी से पहुंचा जा सकता है। उन्नाव में तेजी से औद्योगिक क्लस्टर विकसित होंगे, जिससे जिले के युवाओं को अब रोजगार के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, उन्हें यहीं काम मिलेगा।

बिना सिफारिश मिल रही योजनाएं
सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज शौचालय, आवास, पेंशन, गैस कनेक्शन और आयुष्मान भारत योजना का लाभ बिना किसी सिफारिश के सीधे गरीबों तक पहुंच रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार के 10-12 वर्षों के काम की तुलना सपा-कांग्रेस से करते हुए कहा कि जो काम भाजपा ने किया है, वह ये दल कभी नहीं कर पाएंगे।

देख सपाई, बिटिया-बहू घबराई
अपने संबोधन के दौरान सीएम ने पुरानी कहावत का जिक्र करते हुए सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले नारा था- देख सपाई और बिटिया-बहू घबराई। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश पर प्रभु श्री राम, बाबा विश्वनाथ और मां गंगा का आशीर्वाद है और अब विकास का पहिया केवल लखनऊ या हजरतगंज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन्नाव से होकर कानपुर तक जाएगा। विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version