UP: मुरादाबाद में परीक्षा केंद्रों पर शिक्षामंत्री का छापा, तीन जगहों की व्यवस्थाएं देखी, छात्रों से की बात

1 Min Read
UP: मुरादाबाद में परीक्षा केंद्रों पर शिक्षामंत्री का छापा, तीन जगहों की व्यवस्थाएं देखी, छात्रों से की बात

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने मंगलवार को नगर के विभिन्न बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राज्यमंत्री सबसे पहले स्टेशन रोड स्थित शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज पहुंचीं।

यहां उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक के साथ परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था देखी। कॉलेज की प्रधानाचार्या, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौके पर मौजूद रहे। इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय के सभी 15 पंजीकृत परीक्षार्थी उपस्थित मिले।

इसके बाद उन्होंने रामरतन इंटर कॉलेज का दौरा किया। यहां 18 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 16 उपस्थित मिले। केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात पाए गए।

बाद में शाहबाद रोड स्थित डॉ. देवेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां 26 पंजीकृत परीक्षार्थियों में सभी उपस्थित मिले।

कॉलेज प्रधानाचार्य शीतल प्रताप सिंह ने बताया कि राज्यमंत्री को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय और तहसीलदार बिलारी अंकित गिरि भी राज्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version