UP: ‘यौन शोषण में बड़े नेता और VIP के शामिल होने का आरोप’, शंकराचार्य पर एफआईआर कराने वाले धर्मगुरु का दावा

2 Min Read
UP: ‘यौन शोषण में बड़े नेता और VIP के शामिल होने का आरोप’, शंकराचार्य पर एफआईआर कराने वाले धर्मगुरु का दावा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व उनके शिष्य पर पॉक्सो एक्ट की एफआईआर दर्ज कराने वाले धर्मगुरु के शिष्य ने बुधवार को प्रेसवार्ता किया। उन्होंने लैपटॉप में नाबालिगों से यौन शोषण के वीडियो-फोटो के होने का दावा किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व उनके शिष्य मुकुंदानंद के अलावा दो-तीन अन्य नाम का खुलासा करते हुए यौन शोषण में राजनीतिक पार्टियों के वीआईपी व बड़े नेताओं के शामिल होने का आरोप लगाया।

पीडब्ल्यूडी के अतिथिगृह सभागार में एक धर्मगुरु के शिष्य ने प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाया कि सनातन के नाम पर चोला पहनकर विदेश से फंडिंग लेने वाले को मां गंगा ने स्नान करने से रोक दिया। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में विद्यामठ सहित अन्य स्थानों पर भी यौन शोषण करते हैं। प्रतापगढ़ में पढ़ाई के दौरान भी बच्चों से शोषण किया गया। किसी भी आश्रम में जाने से पहले साजिश के तहत बच्चों को वीआईपी के सामने परोसा जाता था।

इन पीड़ितों में करीब 20 युवक-युवतियां भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने आलीशान भवन व स्वीमिंग पुल के सबूत को मिटाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने एक बड़े नेता पर माघ मेला में अविमुतेश्वरानंद को धरने के लिए उकसाने का आरोप लगाकर कॉल डिटेल होने का दावा किया है। कहा कि जब वह आएंगे और पानी पिलाएंगे तो ही धरना समाप्त करेंगे। उन्होंने एफआईआर में नामजद लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version