UP: नूंह में भीषण सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर बिछ गईं लाशें, जालौन के चौकी इंचार्ज समेत पांच जवानों की मौत

2 Min Read
UP: नूंह में भीषण सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर बिछ गईं लाशें, जालौन के चौकी इंचार्ज समेत पांच जवानों की मौत

हरियाणा के केएमपी एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के पांच जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में जालौन जिले में तैनात एक चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे पलवल की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई।

पांच पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर ही फंस गए
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में सवार सभी पांच पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर ही फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तावड़ू सदर थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में तैनात थे। घटना के बाद एंबुलेंस के जरिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद जालौन सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version