UP: 20 मई को दवाइयों की दुकानें रहेंगी बंद, मेडिकल स्टोर मालिकों ने किया हड़ताल का ऐलान

1 Min Read
UP: 20 मई को दवाइयों की दुकानें रहेंगी बंद, मेडिकल स्टोर मालिकों ने किया हड़ताल का ऐलान

आगरा फार्मा एसोसिएशन 20 मई को प्रस्तावित हड़ताल में शामिल होगा। यह हड़ताल ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर की जा रही है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप बंसल ने बताया कि हड़ताल ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, कॉरपोरेट कंपनियों के भारी डिस्काउंट को बंद और नकली दवाओं पर नियंत्रण की मांग को लेकर की जा रही है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से इन मुद्दों को उठाया जा रहा है लेकिन समाधान न होने के कारण अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार हड़ताल के दौरान शहर में दवा की दुकानें बंद रहेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version