UP: फिरोजाबाद में रिश्तों का कत्ल…रक्षाबंधन से पहले भाई की गोली मारकर हत्या, इसलिए मोनू खून से रंगे हाथ

2 Min Read
UP: फिरोजाबाद में रिश्तों का कत्ल…रक्षाबंधन से पहले भाई की गोली मारकर हत्या, इसलिए मोनू खून से रंगे हाथ

फिरोजाबाद के थाना नारखी के गांव गढ़ी पुरानी में मानसिंह उर्फ मोनू ने अपने सागे छोटे भाई सोनू के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने  घायल सोनू को उपचार के लिए भेजा, जहां उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई।

 सोनू की बड़े भाई वरुण देव ने बताया कि घर बंटवारे को लेकर मान सिंह और सोनू के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों शराब के नशे में थे। दोनों पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। मान सिंह ने अपने छोटे भाई सोनू के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। 

बताया गया है मान सिंह के दोनों हाथों में तमंचा था। मान सिंह के भाई पुष्पेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल सोनू को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। उपचार के दौरान ही सोनू की मौत हो गई। सोनू की चार साल पहले शादी हुई थी। सोनू पर एक दो वर्ष की बेटी है।

 थाना नारखी पुलिस ने  मान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मान सिंह मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अभी तक मान सिंह को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version