UP News: सरेराह युवक का अपहरण करके हत्या, पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा…फिर तड़पाकर मारा; मैदान में बिखरा मिला खून

2 Min Read
UP News: सरेराह युवक का अपहरण करके हत्या, पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा…फिर तड़पाकर मारा; मैदान में बिखरा मिला खून

यूपी के सुल्तानपुर में बदमाशों ने सरेराह युवक का अपहरण करके हत्या कर दी। इससे पहले एक स्कूल के मैदान में उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहां खून बिखरा मिला है। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अपहरण की घटना सीसीटीवी में कैद है। फुटेज से आरोपियों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।     

मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के साढ़ापुर गांव का है। शनिवार देर शाम करीब 7.45 बजे गांव निवासी अमन यादव (24 ) का कार सवार पांच-छह बदमाशों ने अपहरण कर लिया। जमकर पिटाई के बाद उसकी हत्या करके शव गोमती नदी में फेंक दिया। रविवार की सुबह उसका शव इब्राहिमपुर घाट के पास मिला।

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी घटना चांदा थाना क्षेत्र के ईशीपुर अरजो के पास हुई थी। यहां बदमाशों ने पहले अमन को जबरन रोका और पीटा। एक विद्यालय के मैदान में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहां खून के निशान भी मिले। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस रात भर बदमाशों की तलाश में जुटी रही। 

पुलिस के अनुसार, अमन यादव के चचेरे भाई लखनऊ से लौट रहे थे। वह उसे लेने बाइक से चांदा जा रहे थे। इसी समय रास्ते से अपहरण कर लिया गया। सुबह करौंदी कला थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर घाट के पास अमन का शव मिला। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

घटना सीसीटीवी में कैद एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें बदमाश युवक को पीटकर गाड़ी में बैठाते दिख रहे हैं। उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना में पांच-छह लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version