UP News: प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी आज बरेली में, कांवड़ यात्रा की परखेंगे तैयारियां

1 Min Read
UP News: प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी आज बरेली में, कांवड़ यात्रा की परखेंगे तैयारियां

प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल व डीजीपी राजीव कृष्ण आज बरेली में रहेंगे। इस दौरान वह सर्किट हाउस में बरेली व मुरादाबाद मंडल में सावन व कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें इन दोनों मंडलों के नौ जनपदों के अधिकारी शामिल होंगे। इसको लेकर बुधवार को दिनभर प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से तैयारियां की जाती रहीं।

बैठक में बरेली व मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीआईजी सहित बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, संभल जिलों के डीएम व कप्तान शामिल होंगे। बुधवार को एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा व एसडीएम सदर इशिता किशोर ने सर्किट हाउस पहुंचकर नए सभागार का जायजा लिया।

मंच संयोजन पर मंथन किया और अति विशिष्ट कक्ष को भी देखा। उसमें रखे दो सिंगल सोफे को एक साथ करने के लिए कहा। सर्किट हाउस के पुराने भवन में लंच की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए जिले के नामचीन रेस्टोरेंट के खानसामे को भोजन बनाने का आदेश दिया गया है। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा व सावन की तैयारियों के लिए बुकलेट तैयार कर लिया है। इसे दोनों अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version