UP News: ‘सपा की साइकिल को फिर भेजेंगे सैफई’, बरेली में बोले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

2 Min Read
UP News: ‘सपा की साइकिल को फिर भेजेंगे सैफई’, बरेली में बोले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

बरेली के एक शादी हॉल में बुधवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में विपक्षियों की जमानत नहीं बचनी चाहिए। इस बार 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज करेंगे और सपा की साइकिल को फिर सैफई भेजेंगे। कार्यक्रम में भगवान गणेश की प्रतिमा देकर उप मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है। पार्टी का बूथ अध्यक्ष किसी भी मंत्री, विधायक या जिलाध्यक्ष से कम नहीं है। जो भी अधिकारी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करेगा, वह बरेली में तैनात नहीं रहेगा। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर 2027 में फिर जीत दर्ज करेंगे।

उप-मुख्यमंत्री ने बूथ अध्यक्षों से क्षेत्र के ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने के लिए कहा, जिनकी आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं है लेकिन उनकी संपत्ति बढ़ रही है। कहा कि ऐसे लोगों की सूची अपने जिलाध्यक्ष को सौंप दें। देश और प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाली राष्ट्रविरोधी ताकतों और अराजक तत्वों पर नजर रखना कार्यकर्ताओं का नैतिक दायित्व है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version