UP: बुखार की दहशत…24 घंटे में दो लोगों की मौत, फैल रहा मलेरिया और डेंगू; मरीजों में ये लक्षण आ रहे सामने

1 Min Read
UP: बुखार की दहशत…24 घंटे में दो लोगों की मौत, फैल रहा मलेरिया और डेंगू; मरीजों में ये लक्षण आ रहे सामने

मैनपुरी में बुखार के साथ ही डायरिया के मरीजों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में डायरिया और बुखार से पीड़ित दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं 46 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। तीन मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। इमरजेंसी में बुखार, डायरिया और सांस लेने में दिक्कत के चलते 46 मरीज भर्ती कराए गए। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी अशोक कुमार (41) पुत्र रामदुलारे को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version