UP: बर्तन मांगे तो मां को बेटे-बहू ने लाठियों से पीटा, संपत्ति के चक्कर में सास की छाती पर चढ़ी बहू, FIR दर्ज

2 Min Read
UP: बर्तन मांगे तो मां को बेटे-बहू ने लाठियों से पीटा, संपत्ति के चक्कर में सास की छाती पर चढ़ी बहू, FIR दर्ज

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास-विकास तीन निवासी वृद्धा को उसके बेटे-बहू ने पीटकर धक्के मार कर निकाल दिया। मजबूर वृद्धा किराये के मकान में रहने लगी। इस दौरान वह अपने घर पर रखे बर्तन लेने पहुंची तो आरोपी बहू-बेटे ने फिर से मारपीट की। मां ने बेटे-बहु पर कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी फूलमती ने बताया कि पति के निधन के बाद वह बेटे सूरज और बहू आरती के साथ रह रही थीं। हालांकि, बाद में बेटे-बहू का बर्ताव बदल गया। शुरुआत में गालीगलौज के बाद मारपीट करने लगे। आरोप है कि बेटे-बहू ने वृद्धा को उसके ही घर से निकाल दिया, जिसके चलते वह किराये के घर पर रहने को मजबूर हो गई।

वृद्धा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
वृद्धा के मुताबिक बीती 13 मई की शाम सात बजे वह अपने घर में रखे कुछ बर्तन लेने गई थीं, लेकिन बेटे-बहु ने धक्का मारकर भगा दिया। आरोप है कि रात करीब 10 बजे बेटा-बहू उसके किराये के मकान में पहुंचे और लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसके शरीर पर कई चोटें आईं। विरोध पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि वृद्धा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

बहू की प्रताड़ना से टूटी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला
जिस उम्र में अपनों के सहारे और सम्मान की जरूरत होती है उस उम्र में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपने ही घर में प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। कोहना थाना क्षेत्र के पुराना कानपुर में बुजुर्ग ने अपनी बहू पर गिराकर पीटने, जान से मारने की नीयत से छाती पर चढ़कर बैठने, गालीगलौज और सामान जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। थाना स्तर पर सुनवाई न होने से परेशान बुजुर्ग ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाकर कोहना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version