आगरा में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में राहगीरों को बड़ी राहत देने की तैयारी की जा रीह है। एमजी रोड पर राहगीर तेज धूप में नहीं झुलसेंगे। सूरसदन, हरी पर्वत सहित पांच चौराहों पर छाया के लिए ग्रीन नेट लगेंगे। बेजुबानों के लिए गर्मी से बचाव के इंतजाम होंगे। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर निगम ने तीन माह के लिए शेड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कार्यवाहक मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि भारी ट्रैफिक वाले इन चौराहों पर लोगों को काफी देर तक धूप सहनी पड़ती है, जिससे यह कदम बेहद कारगर साबित होगा। नरायच स्थित कान्हा गौशाला में भी पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए तीन अलग-अलग स्थानों पर अस्थायी शेड लगाए जाएंगे।
इन प्रमुख स्थानों पर लगेंगे शेड
सूरसदन तिराहा
हरीपर्वत चौराहा
साईं की तकिया चौराहा
प्रतापपुरा/अवंतीबाई चौराहा

