दुनिया के टॉप 10 पोर्ट में शामिल होगा वधावन बंदरगाह, जवाहर लाल नेहरू पोर्ट की तुलना में 3 गुना ज्यादा होगी क्षमता

3 Min Read
दुनिया के टॉप 10 पोर्ट में शामिल होगा वधावन बंदरगाह, जवाहर लाल नेहरू पोर्ट की तुलना में 3 गुना ज्यादा होगी क्षमता

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि पालघर जिले में प्रस्तावित वधावन बंदरगाह देश की विकास यात्रा का एक ऐतिहासिक अध्याय साबित होगा। उन्होंने कहा कि वधावन पोर्ट अगले तीन दशकों तक राज्य और देश की अर्थव्यवस्था वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से लगभग तीन गुना ज्यादा होगी कार्गो क्षमता

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पालघर में प्रस्तावित ये वधावन पोर्ट क्षमता के लिहाज से मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से लगभग तीन गुना ज्यादा कार्गो संभालने में सक्षम होगा और दुनिया के टॉप 10 बंदरगाहों में शामिल होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वधावन बंदरगाह दुनिया के शीर्ष 10 बंदरगाहों में से एक होगा। 

वधावन बंदरगाह बनेगा भारत की विकास यात्रा का एक ऐतिहासिक अध्याय

देवेंद्र फडणवीस ने पालघर में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा के बाद संवाददाताओं से कहा कि सरकार इस परिवर्तन प्रक्रिया में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करवाएगी। उन्होंने परियोजना स्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा, ”वधावन बंदरगाह महाराष्ट्र और देश की अर्थव्यवस्था को अगले 30 सालों तक गति देगा। ये भारत की विकास यात्रा का एक ऐतिहासिक अध्याय बनेगा।” 

परियोजना के लिए पूरा हो चुका है 30 से 40 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण

वधावन में प्रस्तावित ये बंदरगाह 10 किलोमीटर की समुद्री दूरी पर है, जहां 20 मीटर प्राकृतिक गहराई है। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए 30 से 40 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है और सरकार किसी भी प्रकार का बलपूर्वक अधिग्रहण नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय गांवों और मछुआरा समुदाय को विश्वास में लेकर पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा। 

10 लाख लोगों को नौकरी मिलने की संभावना

फडणवीस ने कहा कि इस परियोजना से लगभग 10 लाख रोजगार सृजित होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने बोईसर में बुलेट ट्रेन स्टेशन के काम का भी जायजा लिया और कहा कि निर्माण कार्य तय समय के अनुसार किया जा रहा है और दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा।

76,220 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बंदरगाह

पालघर जिले में प्रस्तावित इस बंदरगाह की सालाना क्षमता लगभग 298 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) होगी, जिसमें लगभग 23.2 मिलियन टीईयू कंटेनर हैंडलिंग क्षमता शामिल होगी। इस पोर्ट को बनाने में लगभग 76,220 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version