RR के बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी का पोस्ट हुआ वायरल, कहा- हमें फ्रस्ट्रेशन के साथ बैठना होगा

3 Min Read
RR के बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी का पोस्ट हुआ वायरल, कहा- हमें फ्रस्ट्रेशन के साथ बैठना होगा

Vaibhav Sooryavanshi Instagram Post: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं इस हार के साथ एक बार फिर राजस्थान का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। राजस्थान के इस हार के बाद टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी काफी निराश नजर आए। उन्होंने RR के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया जो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। वैभव ने दूसरे क्वालीफायर में 96 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन फिर भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

वैभव ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया एक इमोशनल पोस्ट

आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि 20 ओवर में इमोशन कितनी जल्दी बदल सकते हैं। आज की रात दुखी कर देने वाली रात है। ये हार हमें बहुत दुख दे रही है। हमें आज दुख, फ्रस्ट्रेशन और निराशा के साथ बैठना होगा। शुभमन गिल और गुजरात टाइटंस की टीम ने आज रात शानदार प्रदर्शन किया, उन्हें इसका क्रेडिट मिलना चाहिए।

वैभव ने फैंस को कहा शुक्रिया

अपने पोस्ट में वैभव ने आगे लिखा कि उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने इस युवा टीम पर भरोसा किया, हमारे साथ खड़े रहे, हमें डिफेंड किया, और इस सीजन के सभी 16 मैचों में हमारा सपोर्ट किया, इसके लिए धन्यवाद। लेकिन एक टीम के तौर पर मुझे इस बात का दुख है कि हम आज आपको वह रात नहीं दे सके जिसके आप हकदार थे। अफसोस है कि हमने आपको तब निराश किया जब आपके लिए जीत सबसे ज्यादा मायने रखता था।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो आईपीएल 2026 में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह इस सीजन अब तक 16 मैचों में 776 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप फिलहाल उनके ही पास है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर GT के कप्तान शुभमन गिल का नाम है। वह अब तक 722 रन बना चुके हैं। उनके और वैभव के बीच सिर्फ 54 रन का अंतर है। अगर फाइनल में गिल 55 रन बना लेते हैं तो फिर ऑरेंज कैप उनके नाम हो जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version