घिनौनी करतूत: देवर के प्यार में पागल भाभी ने बहाने से बुलाई लड़की, दोनों ने शराब पीकर की गंदी हरकत

2 Min Read
घिनौनी करतूत: देवर के प्यार में पागल भाभी ने बहाने से बुलाई लड़की, दोनों ने शराब पीकर की गंदी हरकत

मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित रिश्तेदारी में आई बालिका को नशीला पदार्थ पिलाकर छेड़छाड़ करने के आरोपी देवर, भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार दुबे ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर झींझक रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर नवनीत व महोई स्टैंड के पास घेराबंदी कर उसकी भाभी गायत्री को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में आरोपी नवनीत ने पुलिस को बताया कि उसके भाभी गायत्री के साथ करीब दो साल पहले प्रेम संबंध हो गए थे। भाभी के गर्भवती होने के चलते वह काफी समय से शारीरिक संबंध नहीं बना पा रहा था। 18 जून की सुबह भाई के रिश्तेदारी में चले जाने के बाद उसने पूर्व में बनाई योजना के तहत भाभी से पड़ोस में रहने वाली महिला के घर गर्मी की छुट्टी मनाने आई 12 वर्षीय बालिका को खेलने के बहाने अपने घर बुलवाया।

यहां देवर-भाभी ने बालिका को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई। साथ में ही उन दोनों ने भी शराब पी। बालिका के नशे में होने पर भाभी बालिका को उसके पास कमरे में छोड़ गई। जब उसने बालिका को पकड़ा तो वह शोर मचाने लगी। शोर सुन घर पर बालिका की मामी आ पहुंची और भांजी को अपने साथ घर ले गई।

इधर बालिका की नानी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से दोनों बाहर भागने की फिराक में यहां-वहां छिपते घूम रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version