Weather: बरेली में तापमान 40 डिग्री के पार, धूप और गर्म हवा से लू का अहसास; 12 वर्षों का टूट सकता है रिकॉर्ड

1 Min Read
Weather: बरेली में तापमान 40 डिग्री के पार, धूप और गर्म हवा से लू का अहसास; 12 वर्षों का टूट सकता है रिकॉर्ड

बरेली में दिन का पारा शनिवार को 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। दिनभर चटक धूप और गर्म हवा ने लू जैसा अहसास कराया। मौसम विशेषज्ञ ने महाराष्ट्र में बने प्रति चक्रवात के प्रभाव से अगले 72 घंटे में तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान जताया है। रविवार को सुबह से ही धूप सताने लगी। 

शनिवार सुबह भी तेज धूप हुई, पर हवा में नमी का स्तर 70 फीसदी होने से गर्मी का अहसास कम रहा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप की तपिश बढ़ने लगी और हवा में नमी घटकर 40 फीसदी रह गई। राहगीर छांव खोजते नजर आए। ज्यादातर बाइक सवार धूल भरी हवा से बचाव के लिए मुंह ढककर गुजरते रहे। दिन का पारा तीन डिग्री बढ़कर 40.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम पांच बजे के बाद ढलती शाम के साथ राहत मिलने लगी। न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढ़कर 22.6 डिग्री दर्ज हुआ।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक महाराष्ट्र में बने प्रति चक्रवात के प्रभाव से आगामी दो-तीन दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी दिन के तापमान में दो डिग्री बढ़त मुमकिन है। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version