पश्चिम बंगाल: फालता पंचायत के वाइस प्रेसिडेंट गिरफ्तार, चुनाव के दौरान धमकियां देने वाले जहांगीर खान के हैं करीबी

2 Min Read
पश्चिम बंगाल: फालता पंचायत के वाइस प्रेसिडेंट गिरफ्तार, चुनाव के दौरान धमकियां देने वाले जहांगीर खान के हैं करीबी

साउथ 24 परगना: पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल फालता पंचायत के वाइस प्रेसिडेंट सैदुल खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी बीती रात एक पुराने केस के सिलसिले में हुई। बता दें कि सैदुल खान फालता विधानसभा उम्मीदवार जहांगीर खान के करीबी और रिश्तेदार हैं।

21 मई को होने वाला है पुनर्मतदान 

गौरतलब है कि फालता विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को पुनर्मतदान होना है। इसके नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे। 

जहांगीर खान कौन है?

जहांगीर खान दक्षिण 24 परगना की फालता सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार हैं। उन पर चुनाव के दौरान वोटरों को डराने और धमकाने के आरोप लगे। हद तो तब हो गई, जब उन्होंने आईपीएस अजय पाल शर्मा को लेकर भी विवादित बयान दे डाला।

जहांगीर केवल 12वीं क्लास तक ही पढ़े हैं और इस समय उनकी संपत्ति लगभग 2.1 करोड़ है। वह वर्तमान में 41 साल के हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक बैकग्राउंड नहीं रहा था।

जहांगीर खान ने IPS अजय पाल शर्मा पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था, “उन्होंने इस खेल की शुरूआत की है लेकिन खत्म हम करेंगे। पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। अगर आप सोच रहे हो कि कुछ CRPF के जवानों के साथ आप बच जाओगे तो आप गलत हो। हमारे यहां लोग ही असली ताकत हैं, अगर लोग साथ चलने लगे तो CRPF को हटा कर रख देंगे अगर यहां के लोग पैदल चले तो CRPF के लोग हवा में उड़ जाएंगे।”

बता दें कि पश्चिम बंगाल में हालही में विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है और टीएमसी को हार का सामना करना पड़ रहा है। इस चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटें जीती हैं, वहीं तृणमूल कांग्रेस केवल 80 सीटों पर ही सिमट गई। लेकिन पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version