स्वास्थ्य
एनीमिया क्या है और कितने प्रकार के होते हैं?
शरीर में खून की कमी से एनीमिया हो सकता है। यह कई तरह के हो सकते हैं।

एनीमिया क्या है ? साधारण शब्दों में शरीर में खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है। जब हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) की मात्रा कम होने लगती है, तो शरीर के टिश्यूज तक ऑक्सीजन पहुंचने में कठिनाई आने लगती है। जिससे नया खून बनने में अवरुद्ध उत्पन्न हो जाता है। इस समस्या को ही एनीमिया या फिर खून की कमी कहा जाता है
एनीमिया के प्रकार अप्लास्टिक एनीमिया आयरन की कमी से एनीमिया सिकल सेल एनीमिया थैलेसीमिया विटामिन की कमी से होने वाला एनीमिया
एनीमिया के लक्षण एनीमिया के लक्षण, इसके कारण और गंभीरता के आधार पर निर्भर करता है। एनीमिया के कारणों के आधार पर आपके शरीर में कई लक्षण दिख सकते हैं।


- थकान महसूस होना।
- शरीर में काफी ज्यादा कमजोरी महसूस होना।
- स्किन का रंग पीला या पीले रंग का धब्बे होना।
- दिल की धड़कनें अनियमित होना।