नौकरी नहीं मिली तो करने लगे अफीम की तस्करी: मुरादाबाद में D.Pharma और B.Ed छात्र गिरफ्तार, 6 लाख की अफीम बरामद

2 Min Read
नौकरी नहीं मिली तो करने लगे अफीम की तस्करी: मुरादाबाद में D.Pharma और B.Ed छात्र गिरफ्तार, 6 लाख की अफीम बरामद

Moradabad Crime News: मुरादाबाद (Moradabad) के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो छात्रों को अफीम तस्करी (opium smuggling) के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में एक D.Pharma और दूसरा B.Sc B.Ed कर चुका है। इनके पास से करीब 320 ग्राम अफीम (Opium) बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह स्टूडेंट्स को नशे की सप्लाई करते थे (drug supply to students)

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ गुरुवार रात करीब 12 बजे नया मुरादाबाद गोल चक्कर (New Moradabad Roundabout) के पास मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर गौरव कुमार (निवासी अकबरपुर खास, थाना बिलारी) और नितिन सागर (निवासी बाबा दीप सिंह कॉलोनी, थाना सिविल लाइंस, रामपुर) को गिरफ्तार किया।

छानबीन में सामने आया कि गौरव D.Pharma का छात्र है, जबकि नितिन B.Sc और B.Ed कर चुका है। दोनों युवक दूसरे जिलों से अफीम लाकर मुरादाबाद के छात्र-छात्राओं को सप्लाई करते थे। गुरुवार रात वे पाकबड़ा क्षेत्र में माल सप्लाई करने आए थे।

एसपी सिटी ने बताया कि पाकबड़ा क्षेत्र के कॉलेज अधिकारियों को जानकारी दी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार शाम दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version