संत प्रेमानंद के लिए हुआ यज्ञ: बरेली में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी दी आहूति, स्वास्थ्य लाभ की कामना

1 Min Read
संत प्रेमानंद के लिए हुआ यज्ञ: बरेली में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी दी आहूति, स्वास्थ्य लाभ की कामना

संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ की कामना से मंगलवार को सुबह बरेली के सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य महेशचंद्र शर्मा और विद्वानों ने विशेष यज्ञ का आयोजन किया। यह यज्ञ श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में महंत पंडित सुशील पाठक की देखरेख में संपन्न हुआ।

सुबह सात बजे से शुरू हुए इस यज्ञ में नौ किलो विशेष हवन सामग्री के साथ रोग नाश और संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। यज्ञ पुरुष भगवान के समक्ष संत प्रेमानंद  के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बनी आहुति

इस अवसर पर हिंदू धर्म के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय से भी लोग शामिल हुए। एडवोकेट सोनी मलिक और उनके पति एम. मलिक ने भी यज्ञ में आहुति देकर संत प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version