सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी में मुंडन कार्यक्रम के लिए मैहर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे वाहन की बल्कर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। इन घायलों में 9 लोग गंभीप रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं के वाहन में 22 लोग सवार थे। इस घटना में गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में रेफर किया गया है। जबकि पांच लोगों का इलाज सीधी के जिला अस्पताल में चल रहा है। यह घटना बहरी मार्ग के उपनी गांव के समीप हुई थी।