आगरा के एत्मादपुर स्थित गर्ग कोल्ड स्टोरेज में पीआरवी 6159 अचानक अनियंत्रित होकर ऑफिस में घुस गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो मुनीम समेत तीन लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बन गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

