बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज नईम हसन के साथ उनके गृहनगर चटगांव में बदसलूकी का मामला सामने आया है। नईम हसन हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में चुने गए हैं। आरोप है कि यह घटना कल देर रात हुई जब नईम प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब के फाइनल प्रीमियर लीग बांग्लादेश के टॉप लिस्ट ए प्रतिगोगिता मैच से खेलने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसी के सदस्यों ने उनके साथ बदसलूकी की और परेशान किया। इस घटना की जानकारी पुलिस को होने के बाद उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है जिसमें उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
उन्होंने मेरा गला पकड़ा और मुझे गालियां भी दी नईम हसन ने अपने साथ हुई बदसलूकी को लेकर क्रिकबज के मुताबिक दिए बयान में बताया कि मेरा प्रीमियर लीग में मैच चल रहा था, जिसमें फ्लाइट लेट तो मैं एयरपोर्ट से सीधे सीएनजी ऑटो रिक्शा लेकर वापस आ रहा था। रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर पुलिस ने लंका बाजार फ्लाईओवर के नीचे मेरी ऑटो रोकी और गाड़ी के कागज चेक करने लगे। मैं जांच में पूरी तरह से अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा था, जिसमें मैंने अपने बैग की तलाशी लेने तक से उन्हें नहीं रोका। इसी बीच उन्होंने मेरा गला पकड़ा और पुलिस स्टेशन ले जाने के लिए दूसरे ऑटो में धक्का देकर बिठाया जिसमें उन्होंने मुझे गालियां भी दी। पुलिस ने मुझे बिना सोचे-समझे लाठियों और प्लास्टिक के पाइपों से पीटा। इसके बाद जब मैंने उन्हें अपनी पहचान बताई तो वहां के इंचार्ज ने मुझसे कहा कि अपनी नजरें नीचे रखूं।
डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने दिया जांच का आदेश
चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर अमीरुल इस्लाम ने बांग्लादेशी खिलाड़ी नईम हसन के आरोपों को लेकर जांच का आदेश दे दिया है जिसमें उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में अगर कोई पुलिस अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसपर एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि 26 साल के नईम हसन ने अब तक बांग्लादेश टीम के लिए 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें वह 48 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। वहीं अब वह जिम्बाब्वे के दौरे पर होने वाली एक टेस्ट मैच की सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे जिसमें ये मुकाबला 28 जून को हरारे के स्टेडियम में खेला जाएगा।

