बड़े पर्दे पर हर हफ्ते ढेर सारी फिल्में रिलीज होती हैं, जो अपनी बेहतरीन कहानी की वजह से छा जाती है। अब ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बाद से हर कोई सिनेमाघरों में फिल्म देखना पसंद कर रहा है। ऐसे में मेकर्स भी ओटीटी के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी फिल्में रिलीज कर रहे हैं। अगर आप रोमांटिक और कॉमेडी से भरपूर कंटेंट देख बोर हो गए हैं तो हम आपके लिए एक नई हॉरर-थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं। सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच हॉरर फिल्म देखने का शौक keHr बढ़ गया है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक नई हॉरर-थ्रिलर फिल्म लेकर आए, जिसकी डरावनी कहानी देखी जा सकती है।
2026 की धांसू हॉरर थ्रिलर हम यहां आप आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसी साल 03 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी लगभग 2 घंटे की है। फिल्म का निर्देशन मनसा शर्मा ने किया है और इसमें संगीत शोभन, नयन सारिका, गेटअप श्रीनु और आशीष विद्यार्थी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म का नाम ‘राकासा’ है। 2024 में एक प्रोड्यूसर के तौर पर ‘कमिटी कुर्रोल्लु’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद निहारिका कोनिडेला ने संगीत शोभन और डेब्यू डायरेक्टर मानसा शर्मा के साथ मिलकर एक राकासा बनाई है।
डरावनी कहानी फिल्म ‘राकासा’ की कहानी ईरा बाबू (वीरू) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दशक बाद विदेश से घर लौटता है। प्यार की तलाश में निकला NRI अनजाने में एक ऐसी बुरी शक्ति को जगा देता है, जिससे उसके गांव वाले लंबे समय से खौफ खाते आ रहे थे। जैसे-जैसे यह खतरा बढ़ता जाता है, खतरा बढ़ने लगता है और जिंदगी दांव पर लग जाती है। दरअसल, ईरा बाबू शराब पी लेता है और नशे में गांव के एक सुनसान और भूतिया किले में पूरी रात सो जाता है। गांव में इतना बड़ा किला सुनसान क्यों है? पूरी रात वहां सोने के बाद ईरा बाबू को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा? वह किले से जुड़े रहस्य का पता कैसे लगता है?
राकासा की शानदार कास्ट निहारिका कोनिडेला द्वारा निर्मित और मनसा शर्मा द्वारा निर्देशित 2026 तेलुगु हॉरर-थ्रिलर राकासा में संगीत शोभन ने वीरू और नयन सारिका ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा, इसमें गेटअप श्रीनु, आशीष विद्यार्थी, तनिकेला भरणी और ब्रह्माजी भी हैं।

