मुंबई में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात, 4 लोगों पर जानलेवा हमला; गई आकाश धोत्रे की जान

3 Min Read
मुंबई में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात, 4 लोगों पर जानलेवा हमला; गई आकाश धोत्रे की जान

Mumbai Stabbing Incident: मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन की हद में अप्पा पाड़ा इलाके के पास चाकूबाजी की घटना हुई है। एक शख्स ने चाकू से 4 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से किए गए इस हमले में आकाश धोत्रे नामक 28 साल के युवक की मौत हो गई है। इसके अलावा, 3 लोगों के जख्मी होने की खबर है। उन्हें घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा

हमले की घटना के बाद तीनों घायलों को मुंबई के शताब्दी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटना के बाद कुरार पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है और अबतक 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। कुरार पुलिस अब पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।

चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था आकाश

जानकारी के अनुसार, इस हमले में आकाश धोत्रे गंभीर रूप से घायल हो गया और फिर उसकी मौत हो गई। बाकी तीनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

आरोपियों के पूछताछ कर रही पुलिस

कुरार में चाकूबाजी की इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कुरार पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि पता लगा रही है कि हमले के पीछे की वजह क्या थी। शुरुआती जांच में कुरार पुलिस सभी संभावित एंगल को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।

हमला अचानक हुआ या पहले से थी प्लानिंग

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हमला अचानक हुआ या फिर इसके लिए पहले से कोई प्लानिंग की गई थी। इस हमले की वजह से इलाके में सनसनी है। लोग दहशत में हैं। घटना के बाद अप्पा पाड़ा इलाके में पुलिस की मौजूदगी को बढ़ा दिया गया है।

आसपास के CCTV की फुटेज खंगाल रही पुलिस

कुरार पुलिस के मुताबिक, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और हमले की वजह का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी चेक की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version