मध्य प्रदेश के भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल मामले का खुद संज्ञान लिया है। सीजेआई सूर्यकांत की पीठ सोमवार को ट्विशा शर्मा मौत मामले पर सुनवाई की है। इस सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि तलाकशुदा बेटी-मृत बेटी से अच्छी है।

