‘हम मिलें न मिलें, आपको बहुत प्यार करते हैं…’ भक्तों के नाम प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश!

3 Min Read
‘हम मिलें न मिलें, आपको बहुत प्यार करते हैं…’ भक्तों के नाम प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश!

Premanand Maharaj Emotional Message: अपने सीधे, सरल और बेबाक अंदाज से करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन करने वाले प्रेमानंद महाराज का एक खास संदेश इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जिसमें प्रेमानंद महाराज अपने भक्तों को अपने एकांतवास और मौन व्रत के बारे में बता रहे हैं। साथ ही सभी को मजबूत रहने की प्रेरणा दे रहे हैं। दरअसल हाल ही में आश्रम की ओर से महाराज जी की पदयात्रा और एकांतिक वार्तालाप से जुड़े कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी दी गई। जिससे भक्त महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हो गए। जिसके बाद महाराज जी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया जिसमें महाराज जी ने अपने भक्तों को खास संदेश दिया। 

प्रेमानंद महाराज का संदेश

इस वीडियो में महाराज जी भक्तों से कह रहे हैं, ‘आप बिल्कुल चिंता न करें; हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, हम आपको बहुत प्यार करते हैं। हम चाहते हैं कि सभी को श्री जी की कृपा प्राप्त हो।’ आगे महाराज जी फिर कहते हैं, ‘बिल्कुल चिंता नहीं करनी कि मैं मिलूं न मिलूं, बोलूं न बोलूं, आऊं न आऊं; और न ही यह चिंता करनी है कि कैसे हमारा उत्थान होगा। बिना बोले हम तुम्हारे दिमाग में होंगे, देख लेना तुम वही करोगे जो गुरुदेव कहेंगे। जो जहां, जिस सेवा में है, उसी सेवा में रहे। खूब नाम जप करो, हम रहें न रहें, आएं न आएं, मिलें न मिलें, तुम्हारा मंगल ही होगा।

तुम्हारे गुरुदेव तुम्हारे दिमाग पर बैठे रहेंगे। तुम्हारा भरण-पोषण इष्ट के द्वारा होगा, किसी व्यक्ति के द्वारा नहीं। अगर कभी लगे कि किसी व्यक्ति के द्वारा हो रहा है, तो उसे छोड़ देना। निर्भय और निश्चिंत रहो, खूब भजन करो। हमारा जब मन होगा, तो हम बोल देंगे। हम मौन, चुपचाप, शांत और एकांतवास कर रहे हैं और वह एकांत आपके लिए ही है। हम अपने लिए भजन नहीं कर रहे हैं आपके लिए ही कर रहे हैं। हमारा जो कुछ होना था, वह हो चुका है और अब जो कुछ भी हो रहा है, वह सब आपके लिए ही है, इसलिए भजन करो, नाम जप करो और सुखी रहो।’

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version