पत्नी के दो प्रेमियों को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे पति का दांव पड़ा उल्टा, BF को लगी भनक तो गोली से उड़ाया

2 Min Read
पत्नी के दो प्रेमियों को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे पति का दांव पड़ा उल्टा, BF को लगी भनक तो गोली से उड़ाया

धनबादः झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश के चलते मो. शमीम अंसारी उर्फ गुड्डू सेठ (36 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों – सिद्धू (मृतक का स्टाफ) और गिरिडीह निवासी शुभम सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। जांच से पता चला कि गुड्डू की पत्नी का शुभम से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि सिद्धू भी उससे मोबाइल पर लगातार बातें करता था। 

साजिश और हत्याकांड

गुड्डू को पत्नी के अवैध संबंधों की भनक लग चुकी थी और वह 10 अप्रैल को पत्नी के प्रेमी शुभम और अपने स्टॉफ सिद्धू की हत्या की सुपारी देने की फिराक में था। शुभम को यह बात पता चल गई। इसके बाद 12 अप्रैल की रात सिद्धू ने गुड्डू को सुनसान ओबी डंप (कोयला खदान) क्षेत्र में बुलाया। वहां शुभम के साथ मिलकर सिद्धू ने गुड्डू को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 7.65 एमएम देशी पिस्तौल, क्षतिग्रस्त एप्पल मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी कर इस हाई प्रोफाइल मर्डर का 48 घंटों में खुलासा किया। मृतक की पत्नी के बयान पर शुरू हुई जांच में अभी तक उसकी संलिप्तता साबित नहीं हुई, लेकिन पुलिस की नजर उस पर बरकरार है। इस त्रिकोणीय प्रेम जाल ने एक परिवार को तन्हा छोड़ दिया, जहां पति खुद शिकार बन गया। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version