सोनीपत में बिना तारकोल के बनाई सड़क, डिवाइडर से सीमेंट गायब, जांच के लिए पहुंचे हरियाणा के प्रधान सचिव

2 Min Read
सोनीपत में बिना तारकोल के बनाई सड़क, डिवाइडर से सीमेंट गायब, जांच के लिए पहुंचे हरियाणा के प्रधान सचिव

सोनीपत की अनाज मंडियों में आज से गेहूं की फसल की खरीद शुरू हो गई है। खरीद के पहले ही दिन मंडियों में अव्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों में लापरवाही की पोल खुल गई है। सोनीपत अनाज मंडी में किए गए निरीक्षण के दौरान सामने आया कि सड़क से तारकोल गायब है, जबकि बनाए गए डिवाइडरों से सीमेंट भी गायब पाया गया। इसके अलावा जल्दबाजी में बनाए गए सीवर खुले छोड़ दिए गए हैं, जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं।

रोड पर सीवर खुला छोड़ा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह आम जनता की मेहनत के पेसो को बर्बाद किया जा रहा है। मंडी में आने जाने के लिए जो सड़क बनाई गई है उसे तारकोल गायब है और जो डिवाइडर सड़क के बीच में होते हैं, उनमें सीमेंट नहीं लगाई गई है, यहां तक की सीवर खुला छोड़े गए हैं। 

रोड बनाने में लगे भ्रष्टाचार के आरोप

दुकानदारों का कहना है कि बार-बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी लापरवाही बरती गई है। अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। वहीं मंडी के निरीक्षण के लिए पहुंचे हरियाणा के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल और सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने मौके पर ही हालात का जायजा लिया और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडी में फैली अव्यवस्थाओं को देखकर विधायक निखिल मदान ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

मीडिया से बातचीत में विधायक निखिल मदान और प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल ने कहां की सभी मंडी की व्यवस्थाओं को देखने के लिए आज मंडी में पहुंचे है और स्पष्ट किया कि लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि मंडी में किसानों और आम लोगों की सुरक्षा व सुविधाओं से कोई समझौता न हो।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version