झकझोर देगी घटना: बांग्लादेशी पति ने छोड़ा, ट्रेन में शुरू हुई प्रसव पीड़ा, भारतीय महिला ने बच्ची को जन्म दिया

1 Min Read
झकझोर देगी घटना: बांग्लादेशी पति ने छोड़ा, ट्रेन में शुरू हुई प्रसव पीड़ा, भारतीय महिला ने बच्ची को जन्म दिया

पति के मुंबई में छोड़ने के बाद ट्रेन से घर लौट रही एक महिला को प्रसव पीड़ा की शिकायत पर उसे रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। सीएचसी में उसने बच्ची को जन्म दिया है। हालांकि वह अभी भी पति के लौटने की आस लगाए हुए है। रुखसाना बानो ने बताया कि उसकी शादी उसके चाचा-चाची ने जबरन करवाई थी। बाद में पता चला कि उसका पति शोहल अली रोहिंग्या बांग्लादेशी है।

शोहल अली उसे मुंबई के बोरिवली रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर भाग गया था। दो दिनों तक एक स्थानीय अस्पताल में रहने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे ट्रेन संख्या 01025 में प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया।मंगलवार रात करीब आठ बजे मानिकपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रुखसाना को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

स्टेशन पर उसे ट्रेन से उतारा गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसने बुधवार को उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version