हैदराबाद में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 इंजीनियरिंग छात्रों को टक्कर मारी, दोनों की मौत, मचा हड़कंप

2 Min Read
हैदराबाद में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 इंजीनियरिंग छात्रों को टक्कर मारी, दोनों की मौत, मचा हड़कंप

हैदराबाद: हैदराबाद के वनस्थलीपुरम पुलिस स्टेशन क्षेत्र के हस्तिनापुरम के पास बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक एक शराबी ड्राइवर ने अपनी तेज रफ्तार कार से 2 इंजीनियरिंग छात्रों के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों छात्रों की मौत हो गई है।

महावीर इंजीनियरिंग कॉलेज के ईसीई द्वितीय वर्ष के छात्र कंचारला शिवा (19) और संदीप जोएल (19) अपनी बाइक पर सवार थे, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही होंडा सिटी कार ने उन्हें टक्कर मार दी और एक पैदल यात्री को भी टक्कर मार दी।

ये टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गई और अंत में उल्टी होकर रुक गई। इस घटना में दोनों बीटेक छात्रों की मौत हो गई और पैदल यात्री घायल हो गया। घायल पैदल यात्री की पहचान श्रीधर (23) के रूप में हुई है, जिनका वर्तमान में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यातायात के नियमों की हो रही अनदेखी

गौरतलब है कि हर दिन देश में सैकड़ों लोग रोड एक्सीडेंट की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यातायात के नियमों का पालन नहीं करना है। तमाम जागरुकता अभियानों को चलाए जाने के बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाते हैं। इसका खामियाजा रोड पर चल रहे अन्य लोगों को भी भुगतना पड़ता है और उनकी जान को खतरा भी होता है।

नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। फिलहाल 2 बीटेक स्टूडेंट की मौत से उनके कॉलेज और परिवारों में शोक का माहौल है। किसी एक शख्स की लापरवाही की सजा 2 परिवारों को मिली है और कॉलेज ने भी अपने 2 होनहारों को खो दिया है। घटना में कानूनी जांच की जा रही है। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version