गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत छह लोग गंभीर जख्मी, मच गई अफरा तफरी

1 Min Read
गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत छह लोग गंभीर जख्मी, मच गई अफरा तफरी

संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार को सड़क हादसा हो गया। गांव अझरा के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में दिल्ली निवासी दो लोगों की मौत जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसा एक कार के गलत दिशा में चलने के कारण हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

वहीं दूसरी कार के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version